Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप
  • पिथौरागढ़

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

AltnewsUttarakhand 02/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। सोमवार को विक्रेताओं ने यहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि पॉस मशीन से पहले मानदेय सहित उनकी अन्य मांगें पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जबरन पॉस मशीनें लगाई गई तो वह परिवार सहित उग्र आंदोलन करेंगे। नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में विक्रेता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। अध्यक्ष पांडे ने कहा कि लंबे समय से समिति सभी गोदामों में धर्मकांटे लगाने, बिल प्रथा को समाप्त कर डीबीटी के माध्यम से विक्रेताओं के खातों में भुगतान करने की मांग कर रहे हैं पर हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। कहा कि कोरोना काल के दौरान लंबित बिलों का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। ढुलान-भाड़े का भुगतान न होने से आपदा की स्थिति में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एकसाथ कई महीनों का राशन वितरण करना अब हमारे लिए मुश्किल होगा। उन्होंने वर्तमान दरों को बढ़ाकर ढुलान-भाड़े में वृद्धि करने की भी मांग की। कई अन्य विक्रेताओं ने एक स्वर में मानदेय देने की मांग उठाई। कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। कहा कि सरकारी तंत्र की इस अनदेखी से विक्रेता आहत हैं। अब विक्रेताओं को पॉस मशीन लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये रहे शामिल मनोज कापड़ी, कैलाश चंद्र, ललित महर, पूरन सिंह बसेड़ा, कमल टम्टा, दीप चंद्र जोशी, दिवान सिंह मेहता, हयात सिंह, मुकुल महर, भुवन भाट, भुवन चंद्र जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Next: चालदा महासू महाराज की एक पालकी बनाने में नहीं बनी सहमति

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.