Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं नौ जून से
  • देहरादून

यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं नौ जून से

AltnewsUttarakhand 07/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की विभिन्न इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, विधि पाठ्यक्रम की सेमेस्टर और डीफार्मा की वार्षिक परीक्षाएं नौ जून से होंगी। इसके लए राज्य में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार का इस संबंध में सेंटर सुपरिंटेंडेंट, संस्थान निदेशकों और विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ कुलपति डा. ओंकार सिंह ने तैयारी की आनलाइन बैठक ली। ऑनलाइन बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी केंद्र सुपरिटेंडेंट पर्यवेक्षकों और निदेशकों से विवि की परीक्षाओं की सुचिता को बनाए रखते हुए पारदर्शी तरीके से नकल विहीन परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं कुमाऊँ रीजन, देहरादून रीजन और रुड़की रीजन में बनाए गए 51 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रत्येक जोन में तीन सदस्यों वाली एक -एक फ्लाइंग स्क्वॉड( उड़न दस्ता) टीम गठित की गई है। कुलपति ने सभी को सजग रहने और गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रश्न पत्रों को पासवर्ड सहित ऑनलाइन प्रेषण की विगत की व्यवस्था को यथावत रखा गया है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं के संपूर्ण विवरण जैसे उत्तर पुस्तिकाओं, कक्ष निरीक्षकों, केंद्र अध्यक्ष आदि को परीक्षा अवधि में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। सुबह साढे नौ से साढ़े बारह बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षाएं दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैंक कर्मचारी बन दून के युवक से ठगे 3.76 लाख
Next: कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, मारपीट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.