Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, मारपीट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज
  • नैनीताल

कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, मारपीट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 07/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  फतेहपुर निवासी रिटायर्ड पुलिस इंस्टपेक्टर ने अपने ही पड़ोसी पर कुत्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान उन पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पालतू कुत्ते पर ईंटे बरसाकर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। मुखानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आन सिंह रामढ़ी, फतेहपुर निवासी किरन प्रकाश नाम के व्यक्ति पर बीते दिन उनके पड़ोसी दिनेश चंद्र ने मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगा तहरीर दी थी। व्यापारी दिनेश ने आरोप लगाया कि किरन प्रकाश के कुत्ते ने 18 मई को उन्हें काट लिया था। दिनेश का आरोप था कि हो-हल्ला करने पर जब कुत्ते के मालिक और परिवार वाले बाहर आए तो हालचाल पूछने की बजाए उल्टा उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामले  में किरन प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब किरन प्रकाश ने भी पुलिस को इस मामले में क्रॉस तहरीर दी है। उन्होंने दिनेश चंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुत्ते के काटने के आरोप निराधार हैं। कहा कि 18 मई को उनका कुत्ता दिनेश चंद्र की स्कूटी के पीछे भाग रहा था, इसी दौरान नियंत्रण खोने के बाद दिनेश गिर गए। जिन्हें चोटें आ गई। उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन इसी बीच जब उनके परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे तो दिनेश ने आवेश में आकर उन पर थप्पड़ जड़ दिया और कुत्ते पर ईंट बरसा दिए। जिससे उनका कुत्ता घायल हो गया। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं नौ जून से
Next: नागथात टूर्नामेंट में पहुंचे ‌बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का किया स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.