Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • डिवाइडर तोड़ ढाबे में घुसने से बची रोडवेज बस, हादसा टला
  • हरिद्वार

डिवाइडर तोड़ ढाबे में घुसने से बची रोडवेज बस, हादसा टला

AltnewsUttarakhand 22/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  कोटद्वार से देहरादून जा रही देहरादून डिपो की रोडवेज बस रविवार दोपहर हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर कांगड़ी के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे ढाबे से कुछ दूरी पहले रुक गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के चलते बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस पूरी तरह यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस कांगड़ी क्षेत्र में ठाकुर ढाबे के पास पहुंची तो चालक बस से अचानक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में ढाबे की ओर जा निकली। बस कुछ ही फीट की दूरी पर ढाबे से टकराने से बच गई। उस समय ढाबे में कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते बस रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार देहरादून जा रहे यात्री प्रियंका और प्रियांशु नेगी आदि ने बताया कि बस चालक को लगातार झपकी आ रही थी। यात्रियों ने कई बार चालक से बस रोकने और आराम करने का आग्रह भी किया, लेकिन उसने बस की गति कम नहीं की। लापरवाही के चलते बस कई बार झटकों से गड्ढों और डिवाइडर पर उछलती रही, जिससे यात्री भयभीत हो गए। हालांकि, बस में सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। एक बुजुर्ग को हल्की चोट आने की जानकारी मिली, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलने पर श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया। यात्रियों को अन्य वाहनों की सहायता से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। इसकी पुष्टि एसओ नितेश शर्मा ने की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जटा गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और गुफाओं के संरक्षण की मांग को सौंपा ज्ञापन
Next: बिजेंद्र रावत बने थौलधार ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.