Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • बिजेंद्र रावत बने थौलधार ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष
  • टिहरी

बिजेंद्र रावत बने थौलधार ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष

AltnewsUttarakhand 22/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। जनपद के रामगढ़ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बिजेंद्र रावत को थौलधार ब्लाक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मौजूद प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनायें। पंचायत चुनाव आ गए हैं। इसके लिए बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी तय करना सुनिश्चित करें। पंचायतें हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कांग्रेस ने आजादी के बाद ग्रामीण विकास को विकास का मुख्य आधार बनाया और पंचायतों को मजबूती दी। मनरेगा योजना को लागू कर रोजगार गारंटी दी। जिससे गांव में रह रहे प्रत्येक ग्रामवासी का जीवनयापन हो सके। कांग्रेस का पंचायतों में प्रतिनिधत्व होने से योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर योजनाओं को मजबूती प्रदान की जाएगी। कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास कार्य अवरुद्ध हैं। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं कांग्रेस के समय के कार्यों को घर घर तक पहुंचायें। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर संघर्ष करें। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष बिजेंद्र रावत ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है। उसके लिए विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मेरी प्राथमिकता संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करना होगा साथ ही कार्यकर्ताओं से बेहतर सामंजस्य स्थापित कर कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचाना रहेगा। बैठक में पीसीसी सदस्य नरेंद्र राणा, प्रताप सिंह रावत, दिनेश कृषाली, बुद्धि सिंह राव, नरेंद्र सिंह रावत, अनिल राणा, बलवीर कोली, ओम भट्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसला देवी, गुड्डी देवी, बचनी देवी, विनीता देवी, संतोषी देवी, रीना देवी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिवाइडर तोड़ ढाबे में घुसने से बची रोडवेज बस, हादसा टला
Next: छत पर सवारी बैठाने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ईको वैन सीज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.