Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग में बारिश के कहर से बदरीनाथ हाईवे दिनभर रहा बाधित
  • चमोली

कर्णप्रयाग में बारिश के कहर से बदरीनाथ हाईवे दिनभर रहा बाधित

AltnewsUttarakhand 03/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।  बुधवार रात को भारी बारिश के कारण उमट्टा में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा आते ही सड़क किनारे होटल स्वामी और यात्रियों ने भागकर जान बचाई। मलबे से एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को दिनभर हाईवे बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। हाईवे बाधित होने से छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। बारिश से कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में आवासीय मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां अलकनंदा और पिंडर नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। पुलिस व प्रशासन ने नदी किनारे के घरों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है। कर्णप्रयाग सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार व गुरुवार रात को करीब 12 बजे से सुबह सात बजे तक भारी बारिश ने कहर बरपाया। बारिश से रात करीब ढाई बजे हाईवे के किनारे उमट्टा में एक होटल के ऊपरी भाग में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और चीड़ के पेड़ बहकर आ गए। इससे होटल में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। होटल स्वामी आशीष डिमरी सहित तीर्थयात्री आनन-फानन में कमरों से बाहर आ गए। होटल स्वामी ने बताया कि लोगों ने सड़क पर जागकर रात बिताई। कहा कि पहाड़ी से दिनभर मलबा आता रहा। मलबा हटाने में लगी जेसीबी मशीनों के चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन महोत्सव पर सिमतोला और गेरुआ में किया गया पौधारोपण
Next: अल्मोड़ा में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.