Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूटीयू कुलपति डॉ.यादव को हटाने पर छात्र संघ ने बताई अपनी जीत
  • देहरादून

यूटीयू कुलपति डॉ.यादव को हटाने पर छात्र संघ ने बताई अपनी जीत

AltnewsUttarakhand 16/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति पद से डॉ.ओमकार यादव को हटाने के सरकार के निर्णय का डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि आखिरकार छात्रों का छह माह लम्बा संघर्ष रंग लाया। राज्यपाल ने बुधवार को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओमकार यादव की जगह फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त कर दिया। छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने इसे सम्पूर्ण संघर्षरत छात्र शक्ति की जीत बताते हुए संघर्ष में साथ देने वाली सभी संस्थाओं को छात्रों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधिमंडल जल्द नए कुलपति का अभिनन्दन करेगा एवं उन्हें छात्रों की समस्याओं से अवगत कराएगा। साथ ही उन्होंने मांग कि परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल को भी तुरंत बर्खास्त किया जाये एवं विश्वविद्यालय के 8 करोड रुपए के घोटाले की रिकवरी के लिए डॉ. ओमकार सिंह एवं संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाये। जांच में ईडी की भी मदद ली जाये। उन्होंने बताया कि विवि में चल रहे फर्जी डिग्री जांच प्रकरण, भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनिमितताओं की शिकायत को लेकर उनके नेतृत्व में छात्र पिछले छह माह से सड़कों पर आंदोलनरत थे। इस दौरान सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, दक्ष रावत, मंथन, आकाश, आर्यन, नितिन आदि कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्नल कोठियाल दायित्वधारी के रूप में सरकारी सुविधाएं नहीं लेंगे
Next: कांग्रेस ने खराब मौसम के बाद भी केदारनाथ में हेली उड़ान पर उठाए सवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.