Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड में लालकुआं नगर पंचायत अव्वल, अल्मोड़ा सबसे फिसड्डी
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून
  • नैनीताल

स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड में लालकुआं नगर पंचायत अव्वल, अल्मोड़ा सबसे फिसड्डी

AltnewsUttarakhand 17/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उत्तराखंड से लालकुआं नगर पंचायत ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। वहीं, देहरादून नगर निगम ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 62वीं रैंक पाई है। बीते वर्ष देहरादून 68वें पायदान पर था। उत्तराखंड में रुद्रपुर नगर निगम 68वीं रैंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हरिद्वार को 363वीं, कोटद्वार को 232वीं, पिथौरागढ़ को 177वीं और हल्द्वानी को 291वीं रैंक मिली है। हल्द्वानी की स्थिति में गिरावट दर्ज की गई है। पिछली बार उसकी रैंक 237 थी, लेकिन इस बार 54 स्थान फिसल कर 291वें स्थान पर पहुंच गया। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के भीतर सबसे निराशाजनक प्रदर्शन अल्मोड़ा का रहा। जिले को इस बार 907वीं रैंक मिली है, जो साफतौर पर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। प्रदेश में यह सबसे खराब स्थिति है। देहरादून नगर निगम को इस बार 7,614 अंक प्राप्त हुए हैं, जो पिछले साल के 6,579 अंकों की तुलना में 1000 अंक अधिक हैं। लालकुआं नगर पंचायत ने इस बार प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वहीं, अल्मोड़ा की रैंकिंग ने स्वच्छता के मामले में गंभीर चिंताओं को जन्म दिया है। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम को सुधार के लिए अब ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव प्रचार तेज, पूर्व प्रतिनिधियों के लिए भी राह नहीं आसान
Next: जिला न्यायालय परिसर में हरेला महोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.