Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की प्रस्तावित उत्तराखंड उत्थान यात्रा के कुमाऊं प्रथम चरण को लेकर जिला संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा 11 अक्टूबर को हल्द्वानी से शुरू होगी और 15 अक्टूबर को अल्मोड़ा नगर में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान व्यापक जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला यूकेडी कार्यालय अल्मोड़ा में बैठक हुई। इसमें यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला संगठन की विभिन्न इकाइयों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। युवा, महिला और सैनिक प्रकोष्ठ को विशेष दायित्व दिए गए हैं। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी तय की गई है। यात्रा के दौरान दौलाघाट में उत्तराखंड क्रांति दल के नए कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। संगठन के अनुसार कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और आम जनता से सीधे संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड की मूल अवधारणा, पहाड़ के अधिकार, युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन और स्थानीय संसाधनों पर उत्तराखंडवासियों के अधिकार जैसे मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक पहुंचने की बात कही गई। जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड उत्थान यात्रा जनता से सीधे संवाद और उत्तराखंड की मूल भावनाओं को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि नेगी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कमलेश जोशी को युवा प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री नियुक्त किया। बैठक में केंद्रीय सचिव त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, महानगर युवा अध्यक्ष वंस कनवाल, जिला महामंत्री देवेश जोशी, प्रताप बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदन सिंह, गोपाल बनोला, दीराज बेसोरा, सुजीत तम्ता, अक्षय तम्ता, जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह और राकेश भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.