Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • माँ बेटे के लिए खतरे का सबब बने शस्त्र लाईसेंस को डीएम ने किया निरस्त
  • देहरादून

माँ बेटे के लिए खतरे का सबब बने शस्त्र लाईसेंस को डीएम ने किया निरस्त

AltnewsUttarakhand 17/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने माँ बेटे के लिए खतरे का सबब बने शस्त्र लाईसेंस को निरस्त कर दिया है। दरसल विगत जनता दिवस में रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसकी माता पिता के तलाक होने के बाद भी उसके पिता लाइसेंसी बंदूक से उसे और उसकी माता को डराया धमकाया करते हैं, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र को डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसका विधिवत् आदेश कर दिया है।
जिलाधिकारी के इस निर्णय जहां से माता व पुत्र ने राहत की सांस ली है वहीं शस्त्र लाईसेंस के नाम पर असलहा का दुरूपयोग करने वालों को भी प्रशासन का सख्त संदेश है। विशेषाधिकार का प्रयोग कर डीएम ने शस्त्र लाईसेंस को निलम्बित किया साथ ही पुलिस को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए है। एंग्री गनमैन बात-बात में परिजनों पर बंन्दूक तान देता था, जिस पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। जिला प्रशासन का सख्त संदेश है कि लाईसेंस का मतलब मनमर्जी की छूट नहीं; नियम कायदे न माने तो सख्त कार्यवाही तय है। सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बन गया था शस्त्र लाईसेंस जिसे डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही निलम्बित करने के आदेश दिए थे। साथ ही एसएसपी को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए शस्त्र थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
Next: चुनाव ट्रेनिंग में जा रहे उपनलकर्मी की हादसे में मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.