Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मलाईदार अनुभाग पाने को लगाई सिफारिश तो होगी कार्रवाई
  • देहरादून

मलाईदार अनुभाग पाने को लगाई सिफारिश तो होगी कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 17/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   सचिवालय प्रशासन ने वार्षिक स्थानान्तरण नीति 2025 को जारी कर दिया है। अब मलाईदार अनुभाग पाने को सिफारिश लगाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुभाग अधिकारी, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी एक अनुभाग में पांच साल से अधिक नहीं रह पाएंगे। सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से तबादला नीति जारी की गई। श्रेणी क, ख, ग स्तर के अधिकारी, कर्मचारियों के तबादलों को तीन समितियों का गठन किया गया है। एक अनुभाग में तैनाती को लेकर समय सीमा तय कर दी गई है। सिर्फ प्रशासनिक और अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ कर तय समय से पहले तबादला नहीं होगा। श्रेणी क अफसरों का विभाग में तैनाती समय तीन वर्ष रहेगा। कम्प्यूटर सहायक का एक अनुभाग में अधिकतम समय सात वर्ष तय किया गया है। श्रेणी क क अफसरों के लिए मुख्य सचिव से अनुमोदन लेना होगा। श्रेणी ख और ग में सचिव सचिवालय प्रशासन का अनुमोदन अनिवार्य होगा। बिना किसी ठोस कारण के कर्मचारी संरेडर नहीं किए जाएंगे। एक अनुभाग से तबादला होने पर पांच साल से पहले वहीं तैनाती नहीं मिलेगी। संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभागों, अनुभागों में नहीं की जाएगी। ज्वाइन न करने वालों को नहीं होगा वेतन का भुगतान विभाग, अनुभाग बदलने के तीन दिन के भीतर ज्वाइन न करने वालों का वेतन जारी नहीं होगा। बिना प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना कार्यमुक्त होना होगा। तबादला होने पर अवकाश मंजूर नहीं होगा। आदेश न मानने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बदहाल सड़क से पांच हजार ग्रामीण प्रभावित, जल्द मरम्मत की मांग
Next: कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता निलम्बित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.