Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपियों को हरिपुर में पकड़ा
  • देहरादून

किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपियों को हरिपुर में पकड़ा

AltnewsUttarakhand 21/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ सहारनपुर ले जा रहे तीन युवकों को नाबालिग के चाचा ने स्थानीय लोगों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद वह नाबालिग और तीनों आरोपियों को थाना कालसी ले गए और तीनों को पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी तीन युवक अंबाड़ी से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे थे। इस बात की भनक उसके चाचा को लग गई। जिसके बाद चाचा ने उनका पीछा किया और हरिपुर में स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिग भतीजी के साथ ही तीनों को पकड़ लिया। बताया कि इसके बाद उनकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाल ने कहा कि मुकेश पुत्र संता कुमार निवासी जिसऊ घराना कालसी हाल पता मेहूंवाला चेतना क्लब के पास अंबाड़ी, राहुल जोशी निवासी डुमेट, संदीप राणा निवासी डुमेट और सोहन डोभाल निवासी पुरानी कालसी आरोपी नीटू निवासी हड्डोवाला दीपांशु पुत्र जसवीर निवासी ग्राम मलकपुर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर, दीपक पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम मलकपुर थाना नकुड़ व ऋतिक पुत्र मुकेश निवासी ग्राम चपर पीडी थाना अंम्बेटा जिला सहारनपुर को अपने साथ पकड़कर थाने लाए थे। मुकेश की तहरीर के बाद तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद नालालिग के बयान के आधार पर उनके खिलाफ गलत कार्य के लिए प्रेरित करने का भी मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न, नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने पर दिया जोर
Next: नकली दवा बेचने में पकड़े गए नवीन बसंल ने बिहार के युवक के नाम खोली थी फर्जी कंपनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.