Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री गणेश जोशी ने सौंपा सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी के परिवार को त्वरित सहायता राशि का चैक
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने सौंपा सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी के परिवार को त्वरित सहायता राशि का चैक

AltnewsUttarakhand 23/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी कविता गुसांई के भाई पंकज गुसाईं को रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह सहायता उपनल के माध्यम से दी गई है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शोकाकुल परिवार को शीघ्र ही उपनल के सहयोग तथा पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से रुपये 50 लाख की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने उपनल के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि दुर्घटना से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही को जल्द से जल्द पूर्ण कर आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि 10 जुलाई को उपनल कर्मचारी कविता ड्यूटी के पश्चात कार्यालय से घर लौट रही थीं, जब रायपुर-लाडपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।
इस दौरान प्रबंधन निदेशक उपनल ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, डीजीएम कर्नल (सेनि) राजेश नेगी, डीजीएम मेजर (सेनि) हिमांशु रौतेला भी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निजी नामी कैंब्रियन स्कूल पर प्रशासन का शिंकजा
Next: पीएमजीएसवाई: उत्तराखंड को मिली 212 सड़कें और नौ पुल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.