Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा विभाग ने शुरू किया स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट
  • देहरादून

शिक्षा विभाग ने शुरू किया स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट

AltnewsUttarakhand 29/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। केंद्र सरकार के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया है। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट 15 दिन में सरकार को भेजी जानी है। इधर, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट किए जाने का स्वागत किया है। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह की ओर से सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही माध्यमिक और प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा ऑडिट करने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने जिलों से स्कूलों के सुरक्षा ऑडिट में सुरक्षा उपायों, जागरूकता और प्रशिक्षण, मनोसामाजिक कल्याण, रिपोर्टिंग तंत्र और सार्वजनिक जिम्मेदारी को लेकर रिपोर्ट मांगी है। महानिदेशक के आदेश पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने भी डॉ.मुकुल सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इसकी 10 दिन में अनुपालन रिपोर्ट मांगी है। साथ ही एक अगस्त को इसे लेकर सभी जिलों के साथ ऑनलाइन बैठक भी बुलाई है। इधर, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद थापा ने स्कूलों के सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वागत योग्य पहल है। उतराखंड में लगातार वर्षा के चलते सैकड़ों विद्यालय भवन छात्रों के बैठने के लायक नहीं हैं। कई स्कूलों की दीवारों पर दरारें हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे स्कूल खतरे की जद में हैं। सुरक्षा ऑडिट के बाद ऐसे सभी स्कूलों का पुनर्निर्माण और मरम्मत का काम शुरू हो पाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांस्टेबल की मृत्यु पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने जताया शोक
Next: सीमा पर तैनात जवानों के लिए महिला कल्याण संस्था ने भेजीं राखियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.