Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के कॉलेजों में इस बार समय पर होंगे छात्र संघ चुनाव
  • देहरादून

उत्तराखंड के कॉलेजों में इस बार समय पर होंगे छात्र संघ चुनाव

AltnewsUttarakhand 02/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में इस बार छात्र संघ चुनाव विश्वविद्यालय के तय कैलेंडर के अनुसार होंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से छात्र संघ चुनाव के लिए अलग से कोई तिथि जारी नहीं की जाएगी। दो साल पहले सरकार ने सभी कॉलेजों के लिए एक साथ चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। लेकिन पिछले शैक्षिक सत्र में चुनाव तिथियां जारी नहीं होने से कई कॉलेज छात्र संघ चुनाव नहीं करवा पाए थे। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी अशासकीय महाविद्यालयों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि वह जिस भी विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, उसके शैक्षिक कैलेंडर के हिसाब से अपनी गतिविधियां संचालित करें। इसमें छात्र संघ चुनाव को भी शामिल किया गया है। इस बार सरकार की ओर से यह स्थिति शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के साथ ही डिग्री कॉलेजों को स्पष्ट कर दी गई है। पिछली बार केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से जुड़े देहरादून के डिग्री कॉलेज अपने यहां छात्र संघ चुनाव नहीं करवा पाए थे। क्योंकि वह इस इंतजार में रहे कि उच्च शिक्षा विभाग छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा और फिर वह चुनाव कराएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार जो आदेश किया है, अगर महाविद्यालय उसका पालन करते हैं तो उन्हें हर हाल में 30 सितंबर तक अपने यहां छात्र संघ चुनाव करवा लेना होगा। उच्च मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार से सहायता प्राप्त जो भी अशासकीय महाविद्यालय हैं, वह जिस भी विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, उन्हें उस विवि के कैलेंडर के हिसाब से ही अपनी गतिविधियां और छात्र संघ चुनाव करवाने हैं। यह सुनिश्चित करना संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य की जिम्मेदारी होगी, वह शैक्षणिक कैलेंडर का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य सहकारी संघ और एसजीआरआर सहकारी मॉडल मिलकर करेंगे काम
Next: निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया, बीएलओ पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.