Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तरकाशी आपदा के बाद से केरल के 28 पर्यटकों का एक ग्रुप लापता
  • देहरादून

उत्तरकाशी आपदा के बाद से केरल के 28 पर्यटकों का एक ग्रुप लापता

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में आए विनाशकारी सैलाब के मलबे में शवों की खोजबीन का काम जारी है। बारिश के बीच जारी राहत अभियान में अब तक 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस घटना के बाद केरल के 28 पर्यटकों का एक ग्रुप लापता हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समूह में शामिल एक जोड़े के रिश्तेदार ने बताया कि 28 में से 20 लोग केरल के हैं और महाराष्ट्र में बस गए हैं। वहीं बाकी 8 लोग केरल के विभिन्न जिलों के रहने वाले बताए जाते हैं।
रिश्तेदार ने बताया कि जोड़े में से एक उनके बेटे ने उनसे आखिरी बार एक दिन पहले बात की थी। समूह के लोग उस दिन सुबह करीब 8:30 बजे उत्तरकाशी से गंगोत्री जा रहे थे। इसी रास्ते में भूस्खलन हुआ। उनके जाने के बाद से हम उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हरिद्वार स्थित ट्रैवल एजेंसी भी समूह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। इस एजेंसी ने 10 दिवसीय उत्तराखंड दौरे का आयोजन किया था।
रिश्तेदार ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि समूह के लोगों के फोन की बैटरी खत्म हो गई हो। उस क्षेत्र में अभी कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं है। मंगलवार को दोपहर के वक्त बादल फटने के बाद धराली इलाके में आई आपदा में कम से कम 5लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि धराली का लगभग आधा हिस्सा कीचड़, मलबे और पानी के भारी भूस्खलन में दब गया है। यह गांव गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री जाने वाले रास्ते का एक प्रमुख पड़ाव है। धराली में कई होटल और होमस्टे हुआ करते थे। भूस्खलन की घटनाओं के चलते धराली जाने वाली सड़कें बंद हैं। इससे वहां फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विनाशकारी सैलाब में 50से अधिक लोग लापता हो सकते हैं क्योंकि तेज बहाव के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का मौका तक नहीं मिला।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंत्री ने मृतक उपनल कर्मचारी के परिवार को दिए 50 लाख
Next: रानीखेत अधिवक्ता संघ के विजय प्रकाश पांडे और हिमांशु बिष्ट बने संयुक्त अध्यक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.