Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री ने मृतक उपनल कर्मचारी के परिवार को दिए 50 लाख
  • देहरादून

मंत्री ने मृतक उपनल कर्मचारी के परिवार को दिए 50 लाख

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में मृतक उपनल कर्मचारी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। उत्तरकाशी के बड़कोट में तैनात धनवीर बिजली लाइन ठीक करते हुए बीती 17 अप्रैल को घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान  उनकी मौत हो गई थी। मंत्री ने सहायता राशि का चेक मृतक धनवीर के पिता बलबीर सिंह और पत्नी मंगीता नेगी को सौंपा। मंत्री जोशी ने बताया कि उपनल की ओर से 1.50 लाख की धनराशि परिवार को अलग से दी जा चुकी है। साथ ही ईपीएफओ के माध्यम से पत्नी और बच्चों को मासिक पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
साथ ही कर्मकार प्रतिकर के रूप में 10 लाख रुपये की धनराशि देने के लिए पत्रचार किया जा रहा है। इस मौके पर धनवीर के बेटे आयुश नेगी, उपनल चेयरमैन मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, उनपल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट, सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर अमृतलाल, पीएनबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुपम, एजीएम अजीत उपाध्याय, सर्वेश पाल, सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव सुनील सिंह, अनुसचिव निर्मल कुमार, डीजीएम उपनल राजेश नेगी, पीबीओआर के केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, रिटायर्ड कर्नल यूएस ठाकुर, सुखदेव गुरुंग, बचन सिंह नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने की उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा
Next: उत्तरकाशी आपदा के बाद से केरल के 28 पर्यटकों का एक ग्रुप लापता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.