Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, निगम-वन विभाग ने पल्ला झाड़ा
  • देहरादून

पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, निगम-वन विभाग ने पल्ला झाड़ा

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड 11 विजय कॉलोनी पथरियापीर में भारी बरसात के दौरान पेड़ों के जड़ सहित ढांग आबादी क्षेत्र में गिर गया। मकानों व वाहनों को नुकसान पहुंचा जिसके चलते लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। सूचना पर पार्षद अनूप कुमार मौके पर पहुंचे और सम्बंधित विभाग और कंट्रोल रूम में सूचना दी लेकिन लोगों को मदद नहीं मिली। पटवारी ने लोगों को जवाब दिया कि वह मकानों में हुये नुकसान का मुआवजा के लिए आगे की प्रक्रिया कर देंगे। स्थानीय लोगों ने प्रदेश महासचिव कांग्रेस गोदावरी थापली को घटना की सूचना दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर हरिगिरी को मामले की जानकारी दी।
गोदावरी थापली ने उन्हें बताया कि इस घटना में दो परिवारों को बहुत नुकसान पहुंचा है और रात भर पड़ोसियों के यहां पीड़ित परिवारों ने रात बिताई। कहा कि कोई भी विभाग इसकी जिमेदारी नहीं ले रहा हैं। मकान के ऊपर भारी भरकम पेड़ों की शाखाएं गिरी हुई हैं और मकान की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वन विभाग कह रहा है कि ये नगर निगम करेगा और नगर निगम वन विभाग के अधिकारी पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। थापली ने कहा कि जब कोई भी अपने घर के पास की झाड़ी या पेड़ की टहनी काटता है तो वन विभाग तुरन्त उस पर कार्रवाई कर देता हैं, लेकिन यहां किसी भी समय कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। बांस के पेड़ों का ढांग का लगभग 60 फीट ऊंचा व 20 फीट चौड़ा है जो कभी भी आबादी के ऊपर गिर सकता हैं। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। थापली ने बताया कि उन्होंने प्रभावितों को अपनी ओर से सहायता प्रदान की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे विवि में वार्षिक क्रीड़ा बैठक संपन्न, एकता बिष्ट को किया गया सम्मानित
Next: ‘सीड राखी’ कार्यक्रम की अल्मोड़ा से हुई शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया बीजारोपण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.