Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धराली आपदा: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • देहरादून

धराली आपदा: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 09/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने धराली में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करते हुए दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर विक्की टम्टा ने शनिवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस स्टेशन में चार एफआईआर  दर्ज की गई हैं। उन विवादास्पद और आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में जानकारी देते हुए टम्टा ने बताया कि चार आरोपियों में से एक आरोपी ने धराली में आई बाढ़ से पहले और बाद की दो तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए इसे प्रकृति का बुलडोजर बताया था। उसने उन तस्वीरों के साथ लिखा था, ‘धराली गांव में आपदा… प्रकृति का बुलडोजर’ इसके बाद अन्य आरोपियों के कृत्यों की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने पहले आरोपी की पोस्ट के जवाब में भड़काऊ कमेंट्स करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया। इनमें से एक ने उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, ‘मस्जिदों, मजारों और मदरसों को तोड़ना बंद करो।’ एक अन्य ने लिखा था, ‘यह वही जगह है जहां मुसलमानों के घर तोड़े जाते हैं।’ टम्टा ने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं। इस विषय को लेकर लोगों को सचेत करते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि धराली में हुई आपदा के बारे में लोगों को गुमराह करने के लिए बिना सत्यापन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरें अपलोड करने या इससे जुड़ा कंटेंट शेयर करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
Next: अगस्त क्रांति दिवस पर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.