Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरटीई से निजी स्कूलों में दाखिले को मिला एक और मौका
  • देहरादून

आरटीई से निजी स्कूलों में दाखिले को मिला एक और मौका

AltnewsUttarakhand 09/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई) में निजी स्कूलों में दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। इसके लिए 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 18 अगस्त तक कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सत्र में अभी दो चरण में प्रवेश हो चुके हैं और बाकी खाली सीटों पर तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने बताया कि सभी जिलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की है। अपवंचित और गरीब बच्चों को अपने निकटस्थ निजी स्कूल में कक्षा एक में दाखिले का मौका इससे मिलेगा। उन्होंने बताया कि पिछले चरणों की तरह इस बार भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वह हर हाल में खाली सीटों पर 30 अगस्त तक प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि नए एडमिशन लेने वाले बच्चों की पढ़ाई विधिवत शुरू की जा सके। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में मानकों का सख्ती से पालन करने और आय प्रमाण पत्रों की जांच में राजस्व विभाग से पुष्टि करवाने के लिए कहा गया है। मालूम हो कि इस बार जिलों में फर्जी आय प्रमाण पत्र के मामले सामने आने कई प्रवेश रद्द किए गए थे। स्कूलों को दो दिन का समय आरटीई के तहत स्कूलों को भी पंजीकरण के लिए कल 11 अगस्त का समय दिया गया है। इसमें ऐसे स्कूलों को पंजीकरण करवाना होगा, जो नए खुले हैं और अभी आरटीई के दायरे में नहीं है। अगर कोई स्कूल पंजीकरण नहीं करवाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 17 हजार सीटें हैं आरक्षित इस साल आरटीई के तहत कक्षा एक में प्रवेश के लिए 3781 निजी स्कूलों में 17 हजार से ज्यादा सीटें आरक्षित की गई थीं। अभी 60 फीसदी सीटों पर ही एडमिशन हो पाए हैं, बाकी 40 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए यह मौका दिया जा रहा है। राज्य में इस समय आरटीई के तहत 90 हजार से ज्यादा अपवंचित वर्ग और गरीब छात्र निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्लब में दो गुटों के बीच झड़प के बाद युवक को मारी गोली
Next: विश्वप्रसिद्ध मां नन्दा देवी मेले की तैयारियां शुरू, कदली वृक्ष चयन के लिए दुलागांव पहुंची समिति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.