Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन होंगे फार्मासिस्टों के पंजीकरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन होंगे फार्मासिस्टों के पंजीकरण

AltnewsUttarakhand 11/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सुविधाओं का शुभारंभ

उत्तराखंड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जताया स्वास्थ्य मंत्री का आभार

देहरादून। उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में अब फार्मासिस्टों के पंजीकरण ऑनलाइन होंगे। सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन पंजीकरण एवं नवीनीकरण सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट अब अपने पंजीकरण, नवीनीकरण, पंजीकरण स्थानांतरण एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने बताया कि काउंसिल में अब तक सभी कार्य ऑफलाइन मोड में होते थे, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले फार्मासिस्टों को समय और धन की हानि होती थी। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से यह परेशानी समाप्त होगी और प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी एवं त्वरित होंगी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट काउंसिल की वेबसाइट www.ukpcouncil.org पर ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा एवं फार्मा डी के कुल 27,860 फार्मासिस्ट उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत हैं। दूसरी ओर उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत का आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.