Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भाजपा की हेमा गैड़ा बनी अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भाजपा की हेमा गैड़ा बनी अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष

AltnewsUttarakhand 14/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का गुरुवार को अल्मोड़ा जनपद में समापन हो गया। अपराह्न तीन बजे तक मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की गई, जिसके पश्चात सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में भाजपा की दावेदार हेमा गैड़ा ने 45 में से 24 मत हासिल कर विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस की दावेदार सुनीता कुंजवाल को 20 और सरस्वती किरौला को 1 मत मिला। उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह नेगी ने 26 मत पाकर शम्भू सिंह रावत को पराजित किया, जिन्हें 19 मत मिले। विकासखंड प्रमुख पदों के परिणामों में हवालबाग से हिमानी कुंडू ने 32 मत पाकर बबीता भाकुनी को हराया, जिन्हें 8 मत मिले। भिक्यासैण में सतीश नैनवाल ने 13 मत पाकर दीपक करगेती (11 मत) और गीता देवी (शून्य मत) को पछाड़ा। भैंसियाछाना से नीमा आर्या ने 16 मत प्राप्त कर सूरज कुमार को हराया, जिन्हें 5 मत मिले। धौलादेवी ब्लॉक में कड़े मुकाबले के बाद तीसरे राउंड की वरीयता गणना से लीला ने 12 मत के साथ जीत दर्ज की। इस पद के लिए चित्रलेखा सिंगवाल को भी 12 और मीना भैसोड़ा को 9 मत मिले, जबकि आशा नेगी को 7 मत प्राप्त हुए। चौखुटिया में चेतना नेगी ने 22 मत पाकर महेश लाल को हराया, जिन्हें 11 मत मिले। लमगड़ा में त्रिलोक सिंह ने 17 मत हासिल कर राधा बिष्ट (12 मत) और विनीत बोरा (9 मत) को पराजित किया। स्याल्दे में मथुरा दत्त ने 30 मत पाकर भूपाल सिंह को हराया, जिन्हें 6 मत मिले। द्वाराहाट में आरती ने 23 मत के साथ जीत दर्ज की, जबकि ममता भट्ट को 15 और कुंती फुलारा को 1 मत मिला। ताड़ीखेत में बबली मेहरा ने 21 मतों के साथ जीत दर्ज़ की, वहीं रचना रावत को 13, विमला रावत को 06 मत मिले। ताकुला विकसखण्ड से प्रमुख के पद पर मीनाक्षी आर्या और सल्ट विकासखंड से कंचन रावत निर्विरोध निर्वाचित हुई। जनपद के इन सभी विकासखंडों और जिला पंचायत पदों पर हुए चुनावी नतीजों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को चार साल का कठोर कारावास
Next: दुर्गा पूजा महोत्सव 22 सितंबर से, तैयारियां शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.