Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपी में बर्ल्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट
  • देहरादून

यूपी में बर्ल्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट

AltnewsUttarakhand 14/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 – बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को डीएम ने ली अहम बैठक
– अन्य प्रदेशों से आने वाले जिंदा मुर्गे, अंडे और मुर्गा मांस पर अग्रिम आदेशों तक रोक
– देहरादून जनपद की प्रवेश सीमाओं पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर, स्थापित किए चेक पोस्ट
– डीएम के निर्देश, देहरादून के सभी 170 पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के लिए जाए रैंडम सैंपल

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तर प्रदेश में बर्ल्ड फ्ल्यू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सतर्क रहने और समन्वित रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एवियन इन्फ्लूएंजा, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता है, एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों को प्रभावित करती है। यह बीमारी मनुष्यों में भी फैल सकती है, हालांकि यह दुर्लभ है।
जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि एहतियात के तौर पर जनपद के सभी पोल्ट्री फार्म से 03 दिन के भीतर रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। पोल्ट्री फार्म पर नियमित निगरानी रखी जाए। रैपिड रिस्पांस टीम को एक्टिव करें। वन विभाग को तालाब, झील एवं नदियों के आसपास रहने वाले पक्षियों पर नजर रखने और कोई पक्षी मृत या बीमार मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को देने को कहा। हालांकि जिले के पोल्ट्री फार्म में अभी तक वर्ल्ड फ्ल्यू का कोई भी मामला सामने न आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के पोल्ट्री पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नही है। जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण अधिकारी को जनपद में स्थित आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स हैडक्वाटर को भी इस संबंध सतर्क करने को कहा।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यूपी से सटी जनपद की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित करते हुए बाहर से आने वाले जिन्दा मुर्गे, मुर्गे का मांस और अंडे पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जाए। जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित मीट की दुकानों को तत्काल सीज कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, पशु चिकित्साधिकारी और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन और मुर्गा मांस व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, सीएमओ डा0 मुकेश कुमार शर्मा, सीवीओ डॉ एससी जोशी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून अस्पताल में दो मरीजों में हुई स्क्रब टायफस की पुष्टि
Next: धराली आपदा की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.