Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के प्रभारी प्रधानाचार्य भी यूपी की तरह जाएंगे कोर्ट
  • देहरादून

उत्तराखंड के प्रभारी प्रधानाचार्य भी यूपी की तरह जाएंगे कोर्ट

AltnewsUttarakhand 14/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  यूपी के प्रभारी प्रधानाचार्यों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उत्तराखंड के प्रभारी प्रधानाचार्य परिषद ने स्वागत किया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इंकार कर दिया था। हाईकोर्ट प्रभारी प्रधानाचार्यों को भी प्रधानाध्यापकों को मिलने वाला वेतन और भत्ता देने के आदेश दिए थे। प्रधानाचार्य परिषद के संयोजक रमेश देवराड़ी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 1700 से अधिक पद रिक्त हैं। इन पदों पर वरिष्ठ शिक्षक प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। उन्हें इसे एवज में किसी तरह का कोई वित्तीय लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये की बचत हो रही है। लेकिन प्रभारी प्रधानाचार्यों को उनके इस कार्य के लिए अन्य किसी तरह का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। देवराड़ी ने कहा कि प्रभारी प्रधानाचार्य अपने विषय के शिक्षण कार्य के अलावा इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। इसलिए जिस तरह से यूपी के प्रभारी प्रधानाचार्यों को लेकर कोर्ट ने निर्णय दिया है, उसका परिषद स्वागत करती है। परिषद उत्तराखंड के प्रभारी प्रधानाचार्यों के मामले को लेकर कोर्ट में जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
Next: देशभक्ति के रंग में रंगा पछुवादून, जगह-जगह निकली तिरंगा यात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.