Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्यूणी-चकराता मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा
  • देहरादून

त्यूणी-चकराता मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा

AltnewsUttarakhand 24/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी तक सड़क सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया है, जिससे एनएच पर यात्रियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। इस मार्ग पर चिल्हाड़ गांव के नीचे से शिलावड़ा गांव के नीचे तक क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। इसके साथ ही त्यूणी के लालपुल से कचाणू धार तक के डेंजर जोन में सड़क की चौड़ाई मात्र साढ़े तीन से चार मीटर तक है। डेंजर जोन होने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जागड़ा पर्व के लिए इस मार्ग से हजारों श्रद्धालु महासू धाम हनोल के लिए आवागम करेंगे। ऐसे में क्रैश बैरियर नहीं होने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी। जौनसार बावर क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली त्यूणी-चकराता सड़क एक दशक से अधिक समय से राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधीन है। एक दशक से अधिक समय बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा मानक पूरे नहीं किए गए हैं। चकराता से त्यूणी तक 85 किलोमीटर लंबी इस सड़क के 15 किलोमीटर डेंजर जोन में क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। क्षेत्रवासी रामानंद चौहान, धन सिंह नेगी, धूम सिंह, महेन्द्र सिंह चौहान, जगत सिंह चौहान, फतेह सिंह चौहान, जीत सिंह नेगी, चन्दन सिंह भीम दत्त उनियाल, राजू उनियाल, लछी राम, रामलाल बिजल्वाण, कान चंद्र बिजल्वाण आदि ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर क्रैश बैरियर लगाने की मांग की। उधर एनएच डिविजन डोईवाला के अधिशासी अभियंता नवनीत पाण्डे ने बताया कि त्यूणी-चकराता सड़क पर डेंजर जोन को सड़क सुरक्षा मानकों से जल्द कवर किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल संस्थान ठेका कर्मचारी घेरेंगे सचिवालय
Next: अल्मोड़ा जनपद में दो दिवसीय राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान 26 अगस्त से

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.