Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • माध्यमिक शिक्षकों ने किया शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन
  • देहरादून

माध्यमिक शिक्षकों ने किया शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 01/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

शिक्षक दिवस का बहिष्कार करने का लिया निर्णय

देहरादून(आरएनएस)।  माध्यमिक शिक्षकों ने रोक के बावजूद सोमवार को देहरादून में शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि खराब मौसम को देखते हुए आगे प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। वहीं, इस बार शिक्षक दिवस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शिक्षक चॉकडाउन हड़ताल पहले ही वापस ले चुके हैं। इधर, हाईकोर्ट के सकारात्मक रुख से भी शिक्षकों को उम्मीद जगी है। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक धरना देने के लिए सोमवार सुबह शिक्षा निदेशालय पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी, बावजूद इसके शिक्षकों ने प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा वापस लेने, स्थानांतरण, वेतन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। धरने में प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही देहरादून जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और हरिद्वार जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। रुद्रप्रयाग जिले के शिक्षकों ने यहां गीत गाकर शिक्षकों में जोश जगाने का काम किया। इस पर शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा का विरोध किया। साथ ही इस सत्र में स्थानांतरण नहीं होने पर भी रोष जताया। शिक्षकों ने पिछले लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने, न्यायालय में लंबित मामलों की मजबूत पैरवी नहीं करने पर भी आक्रोश जताया। प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आंदोलन को शिक्षकों का व्यापक समर्थन मिला है। हम न्यायोचित मांगों को लेकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं और शिक्षकों के हक की लड़ाई हर स्तर पर जारी रखी जाएगी। हाईकोर्ट ने भी शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक संज्ञान लिया है। इसलिए हम छात्र हितों को सर्वोपरी मानते हुए शिक्षण कार्य करेंगे और अन्य कार्यों का बहिष्कार जारी रखेंगे। धरने के बाद प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ ही मंडल और जिला कार्यकारिणियों की ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खराब मौसम को देखते हुए अगले तीन दिन निदेशालय में प्रस्तावित धरना नहीं होगा। जबकि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा। चौहान ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ जल्द ही भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेगा। परीक्षा समर्थक शिक्षक मनाएंगे शिक्षक दिवस राजकीय शिक्षक संघ के उलट परीक्षा समर्थक शिक्षकों ने शिक्षक दिवस मनाने का ऐलान किया है। परीक्षा समर्थक शिक्षक मंच के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पांडे और संयोजक डॉ.कमलेश मिश्रा ने कहा कि पूरा मंच शिक्षकों के सम्मान के साथ है। अगर सरकार शिक्षक दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम करने का आदेश जारी करती है तो वह स्कूलों में छात्रों के साथ शिक्षक दिवस मनाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में 3 अक्टूबर से लगेगा सात दिवसीय सहकारिता मेला
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शुरू किया दो घंटे का कार्यबहिष्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.