Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून के विनय कुमार के साथ 32.30 लाख की साइबर ठगी
  • देहरादून

देहरादून के विनय कुमार के साथ 32.30 लाख की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 03/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राजधानी देहरादून में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है, जहां मोती बाजार निवासी विनय कुमार से अंतरराष्ट्रीय कॉल कर “एफाजोन क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट कंपनी” के नाम पर करीब 32 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना, देहरादून में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विनय कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में अमेरिका के नंबर से स्टेला नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया और उन्हें क्रिप्टो निवेश योजना में पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया। योजना के तहत दावा किया गया कि हर माह उनके खाते में निश्चित राशि जमा होगी। इसके बाद फ्रेंक नाम का व्यक्ति, जो खुद को कंपनी का जनरल मैनेजर बताता था, लगातार संपर्क में रहा। साथ ही राजेश सिंह और संजय कुमार नाम के दो अन्य लोगों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से कंपनी की जानकारी साझा की और निवेश का भरोसा दिलाया।

पीड़ित ने भरोसा कर 13 अप्रैल 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच आईएमपीएस, एनईएफटी और गूगल पे जैसे माध्यमों से अलग-अलग खातों में कुल 32 लाख 30 हजार रुपये जमा कर दिए। शुरुआत में एक माह तक खाते में कुछ धनराशि आई, जिससे उन्हें कंपनी पर विश्वास हो गया। लेकिन बाद में कोई भुगतान नहीं हुआ। 17 जून 2025 को राजेश सिंह और संजय कुमार ने दोबारा संदेश भेजकर दो लाख रुपये और मांगे और कहा कि उसके बाद ही लाभ की राशि वापस की जाएगी।

विनय कुमार ने अपने मोबाइल पर मौजूद व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं। साइबर क्राइम थाना देहरादून के प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Next: आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे : कांग्रेस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.