Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना की बाइक रैली दून से लेह के लिए रवाना
  • देहरादून

सेना की बाइक रैली दून से लेह के लिए रवाना

AltnewsUttarakhand 05/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  साहस, एकता और रोमांच के प्रतीक के रूप में भारतीय सेना ने शुक्रवार को दून से सूर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया। भारतीय सेना की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने, साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में धैर्य, टीमवर्क और सेवा की भावना को प्रेरित करना इस अभियान का उद्देश्य है। क्लेमनटाउन स्थित आर्मी कैंट में फ्लैग ऑफ समारोह में जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सूर्या कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने झंडी दिखाकर इस अभियान को रवाना किया। बाइक सवार के इस दल में भारतीय सेना के 10 जांबाज राइडर्स और 14 आम नागरिक शामिल हैं। जो न केवल साहसिक यात्रा पर निकले हैं, बल्कि सौहार्द्र और एकता का संदेश भी फैला रहे हैं। यह बाइक राइडर शिमला और सुमडो की खूबसूरत घाटियों से होकर लेह तक जाएंगे। फ्लैग ऑफ समारोह में जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 14 इन्फैंट्री डिवीजन मेजर जनरल नवीन महाजन, स्टेशन कमांडर क्लेमनटाउन ब्रिगेडियर पीजे प्रभाकरण, ब्रिगेड कमांडर 14 आर्टी ब्रिगेड ब्रिगेडियर आरके सिंह, ब्रिगेडियर संदीप मदान समेत वरिष्ठ सैन्य अफसर और जवान शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धौलछीना में 17 सितंबर से रामलीला की तालीम होगी शुरू
Next: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.