Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट और आइस्क्रीम फैक्ट्री के लिए 48 करोड़ मंजूर
  • देहरादून

सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट और आइस्क्रीम फैक्ट्री के लिए 48 करोड़ मंजूर

AltnewsUttarakhand 11/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नाबार्ड ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि(आरआईडीएफ) से उत्तराखंड के लिए 92.81 करोड़ की तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उधमसिंहनगर के सितारंगज में डेयरी, आइसक्रीम और बेकरी यूनिट स्थापित की जाएगी। इससे नए रोजगार मिलेंगे, साथ ही राज्य में डेयरी विकास को नया आयाम मिलेगा। साथ ही बागेश्वर और चमोली जिले के दो स्कूलों के भवन निर्माण के लिए भी 44.60 करोड़ रुपये मिलेंगे।

डेयरी क्षेत्र में 48.21 करोड़ की लागत से सितारगंज में 10 मीट्रिक टन क्षमता का मिल्क पाउडर संयंत्र, 5 हजार लीटर क्षमता के आइसक्रीम प्लांट और दो मीट्रिक टन क्षमता की बेकरी यूनिट स्थापित की जाएगी। इससे प्रदेश की डेयरी प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी। उत्तराखंड में मिल्क पाउडर बनाया जाएगा। पड़ोसी राज्यों में सप्लाई से स्थानीय उत्पादों की बड़े बाजारों में पहुंच आसार होगी। नाबार्ड से मंजूर मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम फैक्ट्री और बेकरी यूनिट का संचालन निर्माण, संचालन और ट्रांसफर मॉडल यानी बीओटी पर किया जाएगा। इसमें नाबार्ड के बजट से बने प्लांट का संचालन निजी भागीदार को सौंपा जाएगा। शिक्षा विभाग को बागेश्वर जिले में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तथा चमोली जिले में राजकीय इंटर कॉलेज सिल्पाटा के निर्माण हेतु 44.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं से पहाड़ी क्षेत्रों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा। इससे इन क्षेत्रों में शिक्षा के अवसरों का दायरा और व्यापक होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मरीज को टरकाने-अभद्रता पर दून अस्पताल में प्राचार्य को घेरा, हंगामा
Next: उत्तराखंड में श्रमिकों के साथ हो रहा है अन्याय: आर्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.