Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपीसीएल में डिजिटल सेल का गठन
  • देहरादून

यूपीसीएल में डिजिटल सेल का गठन

AltnewsUttarakhand 15/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   ऊर्जा निगम में डिजिटल सेल का गठन कर दिया गया है। साइबर सुरक्षा सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा। अधिशासी निदेशक तकनीकी एसके टम्टा को नोडल अफसर और अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार संयोजक नियुक्त किया गया। डिजिटल सेल के जरिए विद्युत वितरण क्षेत्र में विभिन्न डिजिटल प्रणालियों का एकीकरण किया जाएगा। डेटा का बेहतर उपयोग किया जाएगा। साइबर सुरक्षा सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा। उपभोक्ता सेवाओं को और अधिक कुशल और पारदर्शी बनाया जाएगा। इससे यूपीसीएल के कार्यों में डिजिटल परिवर्तन को नई दिशा मिलेगी। उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध होंगी। डिजिटल सेल रीयल-टाइम डेटा एक्सचेंज के साथ ही जीआईएस इंटीग्रेशन, लॉस रिडक्शन, स्काडा और आरटीडीएएस से संबंधित कार्यों पर फोकस होकर काम करेंगे। डिजिटल सेल सभी जरूरी तय कामों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा। केंद्र सरकार को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। टीम में मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी, एचपी शर्मा, मनदीप सिंह राणा, वीएस पंवार, विकास गुप्ता, अनिल कुमार धीमान, प्रशान्त बहुगुणा, रूचि गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, मोहन मित्तल को शामिल किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टीईटी अनिवार्यता मामले में जल्द समाधान चाहता है शिक्षक संघ
Next: लखवाड़ व्यासी, त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना प्रभावितों को अब तीन गुना मुआवजा, शासनादेश जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.