Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा प्रबंधन के बीच डीएम को हड़काते हुए नजर आए मंत्री जी, कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • देहरादून

आपदा प्रबंधन के बीच डीएम को हड़काते हुए नजर आए मंत्री जी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 17/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड का हर जिला इस वक्त आपदा से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। लेकिन इस बीच देहरादून से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को देहरादून में आई भयावह बाढ़ के बाद मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। दौरे के दौरान अचानक मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी सविन बंसल आमने-सामने हो गए। इस दौरान मंत्री ने डीएम से कहा—“रंग-ढंग ठीक कर लो अपना।” जब जिलाधिकारी ने पूछा—“क्या हुआ?” तो मंत्री ने जवाब दिया कि “रात को मुख्य सचिव, गढ़वाल कमिश्नर और एसडीएम ने फोन उठा लिया, लेकिन सुबह मैंने मुख्यमंत्री के यहां फोन किया तो साहब ने तब जाकर फोन उठाया।” इसके बाद डीएम सविन बंसल ने मंत्री को नमस्ते किया और बिना प्रतिक्रिया दिए वहां से चले गए।

यह पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई।

मीडिया से बचते नजर आए मंत्री
वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया ने इस संबंध में मंत्री गणेश जोशी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। जोशी धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और मसूरी से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं।

कांग्रेस का हमला
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि “उत्तराखंड की राजधानी का जिलाधिकारी आपदा के समय जनता को देखे या नेताओं के फोन उठाए? इस तरह की भाषा का प्रयोग किसी मंत्री को शोभा नहीं देता।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री और विधायक अधिकारियों पर दबाव बनाने में जुटे हैं, ताकि अपनी राजनीति चमका सकें। कांग्रेस का कहना है कि यदि अधिकारी नेताओं के दबाव में काम करेंगे तो आपदा प्रबंधन जैसी गंभीर जिम्मेदारी प्रभावित होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्वारब सड़क पर सांसद-विधायक आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
Next: वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने सोयाबीन और भट्ट की उन्नत खेती पर दिया जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.