Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कृषि विभाग में नौकरी का झांसा दे 18 लाख ठगे
  • देहरादून

कृषि विभाग में नौकरी का झांसा दे 18 लाख ठगे

AltnewsUttarakhand 17/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। कृषि विभाग में नौकरी का झांसा दे 18 लाख ठगे पटेलनगर थानाक्षेत्र निवासी दो दोस्तों से एक युवक ने कृषि विभाग की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि चंद्रबनी चोईला निवासी संदीप और उसके एक दोस्त से गणेश विहार, कैनाल रोड निवासी विपिन चन्द्र जोशवाल ने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित संदीप ने इस मामले में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में उसके दोस्त के माध्यम से विपिन से मुलाकात हुई थी। युवक ने खुद को आर्च टैक्नालाजी फर्म का अधिकारी बता रहा था। उसने उसे भरोसा दिलाया था कि वह इसी कंपनी में उसकी और उसके दोस्त की नौकरी लगवा देगा। उस समय वे दोनों बेरोजगार थे, ऐसे में वे युवक की बातों में आ गए। उसके कंपनी का कुछ सामान खरीदने के लिए उससे 18 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा था। उन्होंने 11 सितंबर 2023 को युवक को साढ़े चार रुपये दिए थे। इसके अगले दिन उन्होंने युवक को 13.5 लाख रुपये दिए। उन्होंने यह राशि एक होटल में आकर दी। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया और पैसे देने से आनाकानी करने लगा। इसके बाद उन्होंने विपिन चन्द्र जोशवाल की माता से शिकायत की। इस पर उन्होंने पैसे दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्हें युवक ने एक लाख रुपये का चेक दिया था, जो बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चारों धामों में विशेष पूजा सम्पन्न
Next: अल्मोड़ा: मरीज की मौत पर परिजनों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.