Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीओ अल्मोड़ा ने किया पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

सीओ अल्मोड़ा ने किया पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 18/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने किया। इस दौरान प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत क्वार्टर गार्ड से हुई, जहां सीओ ने जवानों के टर्न आउट और साज-सज्जा की जांच की। उन्होंने जवानों से हथियार खोलने और जोड़ने का अभ्यास करवाया तथा शस्त्रों से संबंधित जानकारी भी पूछी। इसके बाद शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया और राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार सभी आर्म्स व गोला-बारूद की जांच की गई। सीओ ने पुलिस लाइन के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जीडी/गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, यातायात कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, परिवहन शाखा, मौजूदा वाहन, स्टोर प्रथम व द्वितीय, व्यायामशाला, भोजनालय, राशन शॉप, सीपीसी कैंटीन, कर्मचारी बैरक और पूरे परिसर की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान गोपाल दत्त जोशी ने जवानों को गार्द, वीआईपी ड्यूटी, संस्थान सुरक्षा, एस्कॉर्ट और अभियुक्तों की निगरानी जैसी जिम्मेदारियों को पूरी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर लाइन मेजर, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीजीसीए ने कड़े निर्देशों के साथ चारधाम यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू
Next: मुख्यमंत्री ने किया राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.