Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सिमतोला ईको पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण
  • अल्मोड़ा

सिमतोला ईको पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

AltnewsUttarakhand 18/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत सिमतोला ईको पार्क में सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याण के लिए घोषित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का लाभ आमजन तक सही रूप में पहुंचना चाहिए। साथ ही वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में 108 से अधिक रुद्राक्ष, बेलपत्र, माल्टा, पदम, चमखड़िक, नींबू और अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और गुरु एकेडमी पपरसाली के पचास से अधिक छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पौधों की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद गंगा बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी एम. आर. आर्या सहित वन प्रभाग और सिविल सोयम वन प्रभाग के अधिकारी, वन दरोगा, बीट अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विवेकानंद संस्थान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं आयोजित
Next: डीजीसीए ने कड़े निर्देशों के साथ चारधाम यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.