Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत, जनप्रतिनिधियों से करें नियमित संवाद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत, जनप्रतिनिधियों से करें नियमित संवाद

AltnewsUttarakhand 19/09/2025 1 minute read

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में अफसरों को स्पष्ट नसीहत दी कि वह जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद करें। योजनाओं की प्रगति उनसे साझा करें, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की सुख सुविधा है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता से काम करें। राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं खेल से जुड़ी योजनाओं पर अफसरों से विस्तार के साथ चर्चा की। कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की सुख-सुविधा है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद जरूरी है। योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विभागों के बीच आपसी समन्वय के निर्देश दिए और कहा कि योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री कुसुम योजना में तेजी लाने और पंपों को सौर संचालित करने के निर्देश दिए। जो गांव सड़क मार्ग से नहीं जुड़े हैं उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। खासतौर पर दुर्गम गांवों में निवास कर रहे लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। रोजगार सृजन की योजनाओं पर जोर बैठक में रोजगार सृजन पर विशेष फोकस दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं को और प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इससे राज्य के हर नागरिक के जीवन स्तर में सार्थक सुधार होगा। डिजिटल तरीके हो निगरानी और संचालन योजनाओं की निगरानी और संचालन के लिए मुख्यमंत्री ने तकनीक के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया। कहा कि डिजिटल तकनीक से सूचनाएं तेजी से मिलेंगी और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सुधार होगा। मंत्री, सांसद विधायक हुए शामिल बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, रेनू बिष्ट, सुरेश गढ़िया, शक्तिलाल शाह, हरीश धामी, मनोज तिवारी के अलावा प्रमुख सचिव एल फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव राधिका झा, नितेश झा, बीवीआरसी पुरूषोत्तम, एसएन पांडेय, आर. राजेश कुमार, धीराज गर्ब्याल, श्रीधर बाबू अद्दांकी, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षकों का आंदोलन, मुख्यमंत्री का आश्वासन और आयोग ने जारी कर दी भर्ती
Next: गौ संरक्षण के संकल्प के साथ गौ पितृ तर्पण कार्यक्रम सम्पन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.