Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • एसएसएससी की परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे शिक्षक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसएसएससी की परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे शिक्षक

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राजकीय शिक्षक संघ ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा ड्यूटी का विरोध किया है। इसे देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर प्राइमरी और अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षक संघ ने अगले हफ्ते होने वाली टीईटी परीक्षा ड्यूटी करने से इंकार किया है। राज्य लोक सेवा आयोग से प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। पढ़ाई के अलावा शिक्षकों ने अन्य कार्यों से खुद को अलग कर दिया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षक ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा में ड्यूटी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के संचालन भी शिक्षक अपनी भूमिका नहीं निभाएंगे। साथ ही 25 से 30 सितंबर के बीच हल्द्वानी और श्रीनगर में शिक्षक रैली करने जा रहे हैं। जबकि नवरात्र में सभी जिलों में यज्ञ कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड अंक सुधार परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में भी शिक्षक नहीं जा रहे हैं। साथ ही सभी शिक्षकों ने प्रधानाचार्य का प्रभार छोड़ दिया है और वह बीईओ व्हाट्सऐप ग्रुप से भी खुद को अलग कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जमीन मालिक सही है या ठग, ग्राहक खुद भी कर सकेंगे जांच
Next: सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए दस का चयन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.