Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री धामी

AltnewsUttarakhand 23/09/2025 1 minute read

देहरादून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काशीपुर में जुलूस के दौरान उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को राजपुर रोड पर जीएसटी जागरूकता अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पुलिस को दंगारोधी कानून के तहत कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों द्वारा सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भरपाई भी उन्हीं से कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि काशीपुर की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन को तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि बिना अनुमति निकाले जा रहे जुलूस को रोके जाने पर वहां हंगामा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया और कई वाहनों को भी क्षति पहुंचाई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सर्वधर्म समभाव की भूमि है, जहां सभी धर्मों के लोग शांति और सौहार्द के साथ रहते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व राज्य की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ समय पहले वनभूलपुरा में भी दंगे की साजिश रची गई थी और अब काशीपुर में ऐसी ही कोशिश की गई है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी सूरत में अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं भी कोई तत्व कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शैल में कार्यक्रम आयोजित
Next: मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई, राज्यभर में विशेष अभियान शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.