Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राजकीय शिक्षक संघ की गढ़वाल मंडल इकाई ने 28 सितंबर को श्रीनगर में रैली करने का ऐलान किया है। मंगलवार को मंडल और सात जिलों के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया। शिक्षक संघ ने ऐलान किया कि वह रैली के दौरान श्रीनगर में शिक्षा मंत्री का आवास का भी घेराव करेंगे। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती विज्ञप्ति निरस्त करने, सभी पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति, स्थानान्तरण समेत राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के 34 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर बैठक में चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने रोष जताया कि इनमें एक पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में उन्हें 28 सितंबर को श्रीनगर में रैली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस रैली में सभी सात जिलों के शिक्षक हिस्सा लेंगे। मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का हर सदस्य अपनी न्यायोचित मांगो के समर्थन में प्रधानमंत्री को अपने खून से लिखे पत्र भेज रहे हैं। कहा कि हाईकोर्ट में विभाग ठोस पैरवी नहीं कर रहा है, ऐसे में शिक्षकों को न्याय नहीं मिल रहा है। शिक्षकों में निराशा के साथ आक्रोश है। बैठक में मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली, संयुक्त मंत्री मक्खन लाल शाह, कुलदीप कुमार हरिद्वार जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, मंत्री विवेक सैनी, देहरादून अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, मंत्री अर्जुन पंवार, उत्तरकाशी अध्यक्ष अतोल सिंह महर, मंत्री बलवंत असवाल, टिहरी अध्यक्ष दिलवर सिंह रावत, मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट, चमोली अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, मंत्री प्रकाश चौहान, पौड़ी कार्यकारी अध्यक्ष मनोज काला, मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, रुद्रप्रयाग अध्यक्ष आलोक रौथाण, मंत्री शंकर भट्ट, संयुक्त मंत्री दीपक नेगी ने भी विचार रखे। एक मुठ्ठी पीले चावल लेकर पहुंचेंगे बैठक में यह भी तय हुआ कि श्रीनगर रैली में सभी शिक्षक उठाणे के रूप में अपने घर से एक मुट्ठी पीले चावल लाएंगे, इनको एकत्रित कर सेम नागराज धाम मंदिर प्रतापनगर में चढ़ाया जाएगा। ताकि भगवान के दर पर वह अपनी मांगों को रख सकें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई, राज्यभर में विशेष अभियान शुरू
Next: निर्वाचन व्यय विवरण समय पर नहीं देने वाले प्रत्याशी नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.