Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा मंत्री ने अंक सुधार परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई
  • देहरादून

शिक्षा मंत्री ने अंक सुधार परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई

AltnewsUttarakhand 03/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अंक सुधार परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने बोर्ड परीक्षाफल में सुधार पर भी खुशी जताई। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों को अपना रिजल्ट सुधारने का मौका दिया गया था और बड़ी संख्या में छात्र विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं। डॉ. रावत ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के कुल परीक्षाफल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की प्रथम परीक्षाफल सुधार परीक्षा के परिणाम के उपरांत हाईस्कूल की मुख्य परीक्षाफल में 4.40 फीसदी की वृद्धि हुई है। जिसके चलते हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 से बढ़कर 95.17 फीसदी हो गया है। इसी तरह इंटरमीडिएट के कुल परीक्षाफल 6.30 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 83.23 के सापेक्ष 89.53 फीसदी हो गया है। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 की तृतीय अंक सुधार परीक्षा भी आयोजित की गई थी। इसमें हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 65.79 और इंटरमीडिएट में 60.48 फीसदी रहा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए तीन मौके दिए जा रहे हैं। वर्ष 2025 के छात्र-छात्राओं के लिए यह पहला मौका था जबकि वर्ष 2024 के छात्र-छात्राओं के लिये अंतिम मौका था। उन्होंने कहा कि इन परीक्षार्थियों ने कड़ी मेहनत और निरंतर लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग के पेंशनर्स एरियर भुगतान को लेकर धरने पर बैठे
Next: सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों को बड़ा मंच उपलब्ध करा रही: डॉ. धन सिंह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.