Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्य कर विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे काम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य कर विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

AltnewsUttarakhand 05/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन सोमवार से प्रदेशभर के कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। मिनिस्ट्रियल कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को विभाग और सरकार के सामने रखते आ रहे हैं, लेकिन इन पर कार्यवाही नहीं होने के बाद एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। एसोसिएशन की राज्यकर भवन शाखा की अध्यक्ष महिमा कुकरेती और मंत्री निशा जुयाल ने बताया कि 10 मांगों को लगातार उठाते आ रहे हैं। जब इनके समाधान को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाए हैं तो मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने बताया कि सोमवार से आंदोलन के दूसरे चरण में राज्य कर के प्रदेशभर के सभी कार्यालयों में मिनिस्ट्रियल कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। साथ ही दफ्तरों के बाहर गेट मिटिंग में भी अपनी मांगों को रखेंगे। इससे पहले एसोसिएशन ने तीन अक्तूबर को अपनी सभी कार्यालय के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे थे। एसोसिएशन जीएसटी सूचनाओं के संकलन के लिए यूटीलिटी तैयार करने, राज्य कर अधिकारियों के समय पर पदोन्नति करने के साथ ही परित्याग नियमावली से विभाग को अवमुक्त करने और आवास की सुविधा देने की मांग करते आ रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित
Next: अल्मोड़ा: 06 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.