Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राशन डीलरों को केंद्र के समान मिलेगा राज्य का लाभांश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राशन डीलरों को केंद्र के समान मिलेगा राज्य का लाभांश

AltnewsUttarakhand 06/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड में राशन डीलरों को राज्य खाद्य योजना में भी केंद्रीय खाद्य योजना के समान लाभांश दिया जाएगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में राशन डीलरों के साथ बैठक में यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिवाली तक इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी। साथ ही उन्होंने 2024 के सभी बकाया भुगतान करने के निर्देश भी अफसरों को दिए। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में राशन डीलर्स के भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों और ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। लाभांश और माल भाड़े का भुगतान न होने की शिकायतों पर मंत्री ने अधिकारियों को 2024 तक के सभी बकाया का भुगतान करने के निर्देश दिए।
न्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी जिलों में समान तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। केंद्र से जो बजट मिलता है, उसे जिलों को समान रूप से आवंटित किया जाए। कोविड के समय के मालभाड़े का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। राशन डीलरों की ओर से मानदेय के विषय को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि दूसरे राज्यों की व्यवस्था पर परीक्षण करने के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य एल फैनई, कमिशनर खाद्य चंद्रेश कुमार यादव, अपर आयुक्त पीएस पांगती, ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष रेवाधर ब्रजवासी समेत अन्य मौजूद रहे। तकनीकी स्टॉफ बढ़ाएगा विभाग बैठक में राशन डीलरों ने ई-पॉस मशीन में आ रही दिक्कतों को रखा। मंत्री ने इसके लिए तकनीकी स्टॉफ बढ़ाने के साथ ही गोदामों में धर्मकांटा और वेविंग मशीन लगाने के लिए परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोदाम की क्षमता के अनुसार मशीनों को लगाया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू
Next: 14 से 16 नवंबर तक होगा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का 7वां संस्करण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.