Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कर्मचारी बोले, दीवाली बोनस, डीए बढ़ोत्तरी का जल्द हो आदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कर्मचारी बोले, दीवाली बोनस, डीए बढ़ोत्तरी का जल्द हो आदेश

AltnewsUttarakhand 10/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दीवाली बोनस, डीए बढ़ोत्तरी का जल्द आदेश किए जाने की मांग की। सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कर दीवाली से पहले दोनों लाभ सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि राज्य के कार्मिकों को केन्द्र सरकार की तरह बढ़ी हुई दरों पर महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। पिछले साल ही की तरह कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस का भुगतान किया जाए। महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि केन्द्रीय कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि कर दी गई है। एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित करते हुए 55% के स्थान पर 58% किए जाने की स्वीकृति दी गई है। उत्तराखंड में भी यही व्यवस्था लागू की जाए।कोषाध्यक्ष रविन्द्र चौहान ने कहा कि दीवाली सबसे बड़ा पर्व है। इसीलिए ये दोनों लाभ समय पर उपलब्ध कराए जाएं। प्रवक्ता आरपी जोशी ने कहा कि परिषद ने राज्य कर विभाग मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोशिएसन की मांगों के निस्तारण को भी प्रमुख सचिव वित्त विभाग को पत्र सौंपा है। जल्द सभी पक्षों की बैठक बुलाकर मांगों के निस्तारण की मांग की। कहा कि लम्बे समय से लंबित मांगों के निस्तारण को प्रयास किया जा रहा है। शासन एवं सरकार स्तर से मांगों के निस्तारण को उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है, इससे कार्मिकों में रोष व्याप्त है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने मृतक उपनल कर्मियों के आश्रितों को दिए 50-50 लाख के चेक
Next: अल्मोड़ा और नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से बदली परीक्षा तिथियां, निदेशक ने मांगा स्पष्टीकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.