Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गेस्ट टीचरों के मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार पर साधा निशाना
  • देहरादून

गेस्ट टीचरों के मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 12/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य के गेस्ट टीचरों और एडहॉक टीचरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार का व्यवहार इनके साथ अच्छा नहीं है। इसको लेकर उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालय, इंटर कॉलेज और हाईस्कूल वर्षों से इन्हीं शिक्षकों के दम पर संचालित हो रहे हैं, लेकिन सरकार उनके नियमितीकरण की दिशा में कदम नहीं उठा रही है। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि हमारे गेस्ट टीचर या एडहॉक टीचर वर्षों से काम कर रहे हैं, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज और हाईस्कूल इन्हीं से संचालित हैं। पता नहीं क्यों सरकार इनके नियमितीकरण की दिशा में कोई कदम क्यों नहीं उठा रही है। रावत ने शिक्षकों के लंबे अनुभव को नजरअंदाज किए जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों को 10-12 वर्ष का शिक्षा देने का अनुभव हो गया है, फिर भी जब कोई कमीशन का व्यक्ति आता है तो कार्यरत शिक्षक को कहीं और भेजने के बजाय हटा दिया जाता है। उन्होंने सरकार के इस रवैये को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने उत्तराखंड की शिक्षा को एक सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया, उनके साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समय-समय पर अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग उठाते रहे हैं। वह कई बार शिक्षकों के प्रदर्शनों में शामिल होकर उन्हें अपना समर्थन भी दे चुके हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह बड़ा दिल दिखाते हुए इन शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने की दिशा में तत्काल काम करे, ताकि उनकी अनिश्चितता खत्म हो और शिक्षा व्यवस्था को स्थायित्व मिल सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कौसानी के अनासक्ति आश्रम में राष्ट्रीय विचार शिविर शुरू
Next: 1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र :  डॉ. धन सिंह रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.