Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अशासकीय वित्त विहीन स्कूलों ने अनुदान को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
  • देहरादून

अशासकीय वित्त विहीन स्कूलों ने अनुदान को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 12/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   अशासकीय वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधन शिक्षक संघ ने अनुदान की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ की ओर से राज्य भर के वित्त विहीन अशासकीय स्कूलों की बैठक 26 अक्तूबर को हरिद्वार में बुलाई गई है। रविवार को दून में हुई बैठक में संघ ने वित्त विहीन स्कूलों की बदहाली पर चिंता व्यक्त की। दून मॉर्डन स्कूल तुंतोवाला में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह गुंसाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों को अनुदान नहीं मिलने पर चिंता जताई गई। संघ ने कहा कि इस संबंध में वार्ता के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से छह महीने पहले समय मांगा गया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
कहा कि वित्त विहीन स्कूलों के साथ सरकार का रवैया सकारात्मक रवैया नहीं है। बैठक में 2017 में अनुदान खत्म करने को लेकर जारी शासनादेश को पूरी तरह निरस्त करने की मांग की गई। तय किया गया कि संघ की अगली बैठक 26 अक्तूबर को हरिद्वार में होगी, इसमें रणनीति तय कर आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। बैठक का संचालन दून मॉर्डन स्कूल के प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह कोली ने किया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री अरविंद सिंह रौथाण, प्रदीप कुमार, यशवीर सिंह, आशीष कुमार, महादेव मैठाणी, संदीप कुमार, अरविंद सकलानी, सोमदत्त दुआ, विनोद कुमार, रजनीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र :  डॉ. धन सिंह रावत
Next: 5 लाख से अधिक की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.