Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

राज्यपाल ने सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 16/10/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। राजभवन में गुरुवार को आयोजित राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक के दौरान कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को विषम परिस्थितियों में नवाचार, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। राज्यपाल ने कुलपति को 10 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति के समक्ष विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। इनमें कॉफी टेबल बुक, दो वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट, जीआई साइंस केंद्र की स्थापना का अंतिम प्रस्ताव, यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रिब्यूशन बुक और विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों की रिपोर्ट शामिल रही। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में किए गए नवाचारों, हैप्पीनेस लैब की स्थापना, कॉफी टेबल बुक व यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रिब्यूशन बुक के उत्कृष्ट निर्माण और खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा कम समय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सराहनीय बताते हुए तीन माह के भीतर डिजिटल एप्लिकेशन और विश्वविद्यालय से संबंधित शॉर्ट फिल्म निर्माण के निर्देश दिए। कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में चल रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में एमओयू, स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र, देवभूमि उद्यमिता केंद्र, फोरेंसिक विज्ञान और हिमालयन फोटोग्राफी जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा सुधार कार्यक्रम, योग और जनजागरूकता अभियानों पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है। कुलपति ने राज्यपाल द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उच्च शिक्षा सचिव डॉक्टर रंजीत सिंह और उच्च शिक्षा विभाग के सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव, मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सहयोग के लिए भी आभार जताया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवा इंटरनेशनल ने आयोजित की व्यवसाय विकास कार्यशाला
Next: राज्यपाल ने सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.