Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक को हटाने के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक को हटाने के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 29/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दुग्ध संघ के कर्मचारियों ने प्रधान प्रबंधक को बदले जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए शनिवार को निदेशक डेयरी विकास, जिलाधिकारी, प्रबंध निदेशक तथा उपनिदेशक डेयरी विकास को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने दुग्ध संघ कार्यालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रबंधकीय हस्तक्षेप और बार-बार हो रहे तबादलों पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि दुग्ध संघ की व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिशें लंबे समय से हो रही हैं। दो से तीन माह के अंतराल में प्रधान प्रबंधक बदलने की प्रक्रिया संस्थान के कामकाज को प्रभावित कर रही है। वर्तमान प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी ने मात्र दो माह पहले कार्यभार ग्रहण किया है, ऐसे में उनका स्थानांतरण कर्मचारियों को अस्वीकार्य है। कर्मचारियों ने कहा कि पुष्कर सिंह नगरकोटी पूरी मेहनत, ईमानदारी और टीमवर्क से संघ के कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि बीते दो वर्षों में संघ में चार प्रधान प्रबंधकों—राजेश मेहता, गंगा शरण राणा, हरीश सिंह और अब पुष्कर सिंह नगरकोटी—का अल्प अवधि में स्थानांतरण किया गया है, जिससे संस्थान की छवि और कार्य प्रणाली दोनों प्रभावित हुई हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि संघ को दीर्घकालीन प्रधान प्रबंधक की आवश्यकता है, ताकि कार्य व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ सके। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि वर्तमान प्रधान प्रबंधक का स्थानांतरण किया गया तो सभी कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे और संघ का कार्य बाधित होगा। कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार परिवर्तन से वे स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह लटवाल, सुरेश बेलवाल, के. सी. तिवारी, रमेश लोहानी, प्रेम सिंह, पुष्पा तिवारी, पुष्पा नेगी, कौसर खान, साधना नयाल और बलवंत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
Next: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.