Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लूट की वारदात का खुलासा, पुलिस ने 15 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लूट की वारदात का खुलासा, पुलिस ने 15 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 10/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने लूट की एक गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए मात्र 15 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के आभूषण, नकदी और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐैराद्यो धाम सोमेश्वर के निवासी विशंभर गिरी ने कोतवाली सोमेश्वर में तहरीर दी कि सोमवार को प्रकाश खोलिया निवासी बामनीगढ़ उनके पूजा स्थल में घुस आया और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह 1.25 लाख रुपये, दो सोने की अंगूठियां और चार तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। आरोप है कि आरोपी ने घर में रखा टीवी भी तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली सोमेश्वर में एफआईआर नंबर 37/25, धारा 309(4), 311, 324(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी प्रकाश चंद खोलिया पुत्र नंदकिशोर निवासी बामनीगढ़ को ऐैराद्यो रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, दो सोने की अंगूठियां, चार तोले की सोने की चेन और 8,260 रुपये नकद बरामद कर लिए। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 3.33 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार की चाबी भी जब्त की है। यहाँ कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, कांस्टेबल नीरज मेहरा, कांस्टेबल अंकित रावत, कांस्टेबल गोरखनाथ और होमगार्ड प्रकाश सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन पंचायत सरपंचों की बैठक में नियमावली संशोधन और अधिकारों को लेकर उठे मुद्दे
Next: अल्मोड़ा बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, गजेंद्र सिंह मेहता अध्यक्ष चुने गए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.