Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शहीद द्वार एवं स्मारक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

शहीद द्वार एवं स्मारक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 10/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग, अल्मोड़ा द्वारा प्रस्तावित शहीद द्वारों और शहीद स्मारकों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि शहीदों के नाम पर बनाए जा रहे स्मारकों से संबंधित प्रक्रियाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सरल और त्वरित होनी चाहिए, ताकि शहीदों के सम्मान से जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ सकें। बैठक में विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में प्रस्तावित शहीद द्वारों को तीन श्रेणियों—लघु, मध्यम और वृहद—में वर्गीकृत किया गया है, जिनकी लागत क्रमशः ₹5 लाख, ₹10 लाख और ₹15 लाख निर्धारित की गई है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनापत्ति प्रमाणपत्र और आगणन तैयार करने की प्रक्रिया में कोई विलंब न हो। उन्होंने लंबित कार्यों की सूची की समीक्षा करते हुए कहा कि शहीद द्वारों और स्मारकों से संबंधित सभी लंबित कार्य तत्काल प्रभाव से पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित स्मारकों और द्वारों की अब तक की कार्यवाही की स्थिति नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए और कार्य बाधित न होने पाए। बैठक के दौरान जिला सैनिक एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षित गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बसों का संचालन मालरोड से जारी रखने की मांग, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ 15 दिसंबर से प्रारम्भ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.