Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नंदादेवी मेले के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण, सफल आयोजन पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

नंदादेवी मेले के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण, सफल आयोजन पर हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 24/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के आयोजन को लेकर नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को मेले की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति के अनुसार मुख्यमंत्री ने उद्घाटन अवसर पर अल्मोड़ा आने का आश्वासन देने के साथ ही मेले के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से मेले की गरिमा बढ़ेगी और अल्मोड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को व्यापक पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि मेले के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मेयर अजय वर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, पार्षद अमित साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’, पार्षद अभिषेक जोशी तथा समिति सदस्य संजय साह ‘रिक्खू’ शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे की आपत्तियों का निस्तारण
Next: अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट में तस्कर की संपत्ति कुर्क

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.