Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 8 और 9 सितंबर को क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
  • अल्मोड़ा

8 और 9 सितंबर को क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

AltnewsUttarakhand 07/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्वारब बाईपास मार्ग पर एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद 8 और 9 सितंबर को क्वारब बाईपास तथा अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर भारी वाहनों और यात्री बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगातार वर्षा के कारण मार्ग पर कीचड़ और पत्थर आने से यातायात बार-बार प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी से बोल्डर गिरने और अचानक भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन के अनुसार 8 से 9 सितंबर तक अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी 56 तथा क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों और यात्री बसों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि हल्के वाहनों, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही पूर्व की भांति बाईपास मार्ग से जारी रहेगी।

भारी वाहनों के लिए अल्मोड़ा–विश्वनाथ–शहरफाटक राज्य मार्ग-13 तथा खैरना–रानीखेत राज्य मार्ग-14 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टीबी मुक्त भारत अभियान में अल्मोड़ा ने पकड़ी रफ्तार, एक्स-रे स्क्रीनिंग में प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा जिला
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में टैक्सी चालक की मौत, कार में मिला शव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.